---Advertisement---

माली में अलकायदा के आतंकियों ने 3 भारतीयों को किया अगवा, भारत ने की रिहाई की अपील

On: July 3, 2025 3:30 AM
---Advertisement---

बमाको: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के कायेस शहर में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे तीन भारतीयों का आतंकियों ने अपहरण कर लिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को 1 जुलाई को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमले के बाद अगवा कर लिया। विदेश मंत्रालय ने इस घटना को निंदनीय करार देते हुए माली सरकार से अपहृत भारतीयों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई के लिए तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। अपहरण के पीछे अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) का हाथ होने का संदेह है। समूह ने मंगलवार को माली में हुए कई समन्वित हमलों की जिम्मेदारी ली है।

भारत ने बंधकों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बमाको में भारतीय दूतावास माली के अधिकारियों, स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है। भारतीय मिशन अगवा किए गए भारतीयों के परिवारों को लगातार अपडेट दे रहा है। बयान में कहा गया है कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगे हुए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now