---Advertisement---

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के विज्ञापन में कट अप डेट का किया विरोध

On: August 20, 2023 2:42 AM
---Advertisement---

रांचीः अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की एक बैठक आज न्यू बार भवन के प्रथम तल्ला पर संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जज जूनियर डिवीजन के लिए प्रकाशित विज्ञापन में आयु सीमा के लिए कट अप डेट 31 जनवरी 2023 रखे जाने का विरोध किया गया । बैठक मेें कहा गया कि वर्ष 2016 के बाद वर्ष 2023 में सिविल जज जूनियर डिवीजन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। करीब सात साल के बाद विज्ञापन आने से बहुत अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हो गयी है, जिससे वे फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं और न्यायिक पदाधिकारी बनने का सपना चकनाचुर हो जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उम्र सीमा में पांच बर्ष की छूट देने की मांग को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं विरोधी दल के नेता समेत सभी पार्टियों के विधायकों से मिलकर ज्ञापन सौंपनें का कार्य करेंगे। बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा की गयी एवं राजग प्रत्याशी श्रीमती यशोदा देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए इुमरी विधानसभा क्षेत्र में जाकर राजग प्रत्याशी श्रीमती यशोदा देवी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक डा प्रकाश झा, रेखा वर्मा, सचिव गोपेश्वर सिंह, निरंजन राम, सतेन्द्र सिंह, एन के मुरलीधर, रांची जिला अध्यक्ष अंजित कुमार, बिपिन बिहारी देवरत्न, एहसान अंसारी, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार