---Advertisement---

वन नेशन वन इलेक्शन के साथ ही वन एजुकेशन भी होना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू

On: January 8, 2025 3:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: वन नेशन वन इलेक्शन लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हमारे देश में सबसे जरूरी है वन एजुकेशन की। क्या मोदी सरकार बता सकती है जिस राज्य सरकार का टर्म पूरा नहीं हुआ है उसे भंग कर दिया जाएगा फिर कैसे वन नेशन वन इलेक्शन देशभर में लागू हो पाएगा यह जवाब मोदी सरकार के पास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पतन की ओर बढ़ रही है इसीलिए वन नेशन वन इलेक्शन का जुमला फेंका गया है। इससे लोकतंत्र कमजोर होगा और क्षेत्रीय पार्टी को नुकसान होगा। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों में जो भी कही है और जो भी वादे किया है किसी को पूरा नहीं कर सकी। चुनी हुई राज्य सरकारों को परेशान करना और विपक्षी पार्टियों के सांसद विधायकों को प्रलोभन देकर अथवा सीबीआई और ईडी के माध्यम से दबाव डालकर उसे भाजपा में शामिल करना। भाजपा की इसी फार्मूले के तहत जितने भी भ्रष्टाचारी नेता थे वे सभी भाजपा में शामिल हो गए। आज भाजपा भ्रष्टाचारियों का संगठन बन गया है। देश में भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन मोदी सरकार चैन की बांसुरी बजा रही है। झारखंड में करारी हार के बाद गरीबों और लोकहित में मईया सम्मान योजना का भाजपा विरोध कर रही है यानी मोदी और शाह अपनी चुनावी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। जाहिर है कि विधानसभा चुनाव में मोदी और शाह पर हेमंत सोरेन भारी पड़े। भाजपा की सीट घट गई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं बड़ बोलेपन के कारण यह दुर्दशा हुई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला