---Advertisement---

45 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

On: April 2, 2024 6:48 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- श्री अमरनाथ यात्रा 27 जून से 17 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा सिर्फ 45 दिनों की होगी। झारखंड समेत दूसरे राज्यों से भी अच्छी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए जाते हैं। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। श्रद्धालु 17 अप्रैल से ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही प्रक्रिया के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यात्रा के लिए इस साल भी स्वास्थ्य सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य जांच से लेकर सर्टिफिकेट निर्गत करने के लिए रिम्स प्रबंधन ने आठ सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का गठन किया है। उक्त टीम के डॉक्टर्स यात्रियों की मेडिकल हिस्ट्री लेने के साथ-साथ सभी तरह की जांच रिपोर्ट देखकर सर्टिफिकेट निर्गत करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now