---Advertisement---

बीमारों को ढोने वाली एंबुलेंस डीसी ऑफिस के पास महीनों से खड़ी, ड्राइवर भूखमरी में धरने पर

On: August 9, 2023 6:12 AM
---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री बने हुए हैं मौत के सौदागर – विकास सिंह

जमशेदपुर:विगत कई दिनों से 108 एंबुलेंस चालकों के द्वारा पांच महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण एंबुलेंस का चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है । जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में आयोजित धरना में आज अपना समर्थन देने भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे उन्होंने एंबुलेंस चालकों का हाल जाना एंबुलेंस चालकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि विगत पांच महीना से हम सभी को तनख्वाह नहीं मिल रहा है उनके बच्चों का नाम विद्यालय से फीस नहीं जमा करने के कारण काट दिया गया है घर में दोनों समय भोजन परिवार वालों को उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। घर में बीमार पड़े परिवार के सदस्यों की दवाइयां नहीं खरीद पा रहे हैं । हम सभी ड्राइवर कोविड-19 के समय पहाड़, जंगल से मरीजों को गंतव्य स्थान में पहुंचाने का कार्य अपनी जान हथेली में रख कर किया है । 24 घंटे ड्यूटी में हम सभी एक कॉल पर उपलब्ध रहने का कार्य करते है दिन रात कभी भी सूचना मिलने पर हम मरीज को लेकर अस्पताल और अस्पताल में स्थिति नहीं सुधरता है तो उसे लेकर रिम्स जाने का कार्य करते हैं इसके बावजूद भी हमें पांच महीने से तनख्वाह नहीं दिया गया ।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उनसे जानना चाहा कि आप ने इसकी शिकायत किसको किसको किए है ड्राइवरों ने विकास सिंह को बताया कि हम सभी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी को दर्जनों बार लिखित शिकायत किया तथा मिलकर उनसे बात करने का कार्य किया एक बार हम लोग सभी ड्राइवर स्वास्थ्य निदेशालय में गए थे मंत्री जी के लोगों ने सैकड़ों पुलिस बुलवाकर हमें डंडे के बल में वहां से खदेड़ दिया हमारी बात को नहीं सुना सारे दरवाजे खटखटाने के बाद हमारी परेशानी को कोई नहीं सुना थक हार कर हम लोग हृदय में पत्थर रखकर हम लोग लाइफलाइन कही जाने वाली वाहन एंबुलेंस को अस्पताल और सड़क के बजाय उपायुक्त कार्यालय के समीप खड़ा कर दिए है । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की पूरी व्यवस्था देखकर घिन आ रही है खुलेआम अस्पताल और घर में मरीज तड़प कर मर रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री का गृह क्षेत्र में यह हाल है तो पूरे राज्य में क्या हाल हो रहा होगा । मुख्यमंत्री जी विधायकों का वेतन बढ़ाने का काम कर रहे हैं महंगी महंगी गाड़ियां स्वयं और मंत्रियों के लिए खरीद रहे हैं मजदूर रूपी ड्राइवर जो अपनी जान हथेली में रखकर 108 एंबुलेंस चला रहा है तनख्वाह नहीं देना यह गरीबों और जरूरतमंद लोगों के प्रति वर्तमान सरकार की उदासीन रवैया को दर्शाता है । एक‌ओर मुख्यमंत्री जी करोड़ों रुपए की तस्वीर आदिवासी दिवस में अपने और अपने पिताजी का लगवाए हैं वहीं दूसरी ओर सीधे राज्य की भोली-भाली जनता की मृत्यु एंबुलेंस के चक्का जाम रहने के कारण हो जा रही है ।

विकास सिंह ने कहा जिस एंबुलेंस को सड़क पर दौड़ते रहना चाहिए वाह आज उपायुक्त कार्यालय के समीप खड़ा होकर शोभा बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं एक और मंत्री और उनके परिवार के लिए 24 घंटे रनवे में एयर एंबुलेंस खड़ा रहता है वहीं दूसरी और गरीब और जरूरतमंद बीमारी से ग्रसित लोग एंबुलेंस के लिए घर में ही दम तोड़ दे रहे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि