---Advertisement---

मोजतबा खामेनेई समेत 10 ईरानी नेताओं पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम, अमेरिका ने जारी की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लिस्ट

On: March 14, 2026 8:45 AM
---Advertisement---

वॉशिंगटन: अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेताओं के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उनके बारे में जानकारी देने वालों के लिए भारी इनाम की घोषणा की है। अमेरिका ने ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ (Rewards for Justice) कार्यक्रम के तहत ईरान के 10 वरिष्ठ नेताओं से जुड़ी जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है।

अमेरिकी विदेश विभाग की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस द्वारा जारी एक पोस्टर में जिन ईरानी नेताओं के नाम शामिल हैं, उनमें सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, अयातुल्ला अली खामेनेई के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके अली असगर हेजजी, पूर्व संसद अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अली लारीजानी, सैन्य सलाहकार याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री स्कंदर मोमेनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब प्रमुख हैं।

इसके अलावा बैनर में सुप्रीम लीडर के सलाहकार, सैन्य कार्यालय के प्रमुख, काउंसिल के सचिव और आईआरजीसी (Islamic Revolutionary Guard Corps) के कमांडर जैसे उच्च पदों से जुड़े अन्य अधिकारियों का भी उल्लेख किया गया है।

दुनिया में अस्थिरता फैलाने का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों ने इन नेताओं पर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अस्थिरता और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पोस्टर में उन्हें वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा और आतंक से जुड़े नेटवर्क का समर्थन करने वाला बताया गया है।

कैसे दी जा सकती है जानकारी

‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ के मुताबिक, इन अधिकारियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले लोग एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क आधारित सुरक्षित कम्युनिकेशन चैनल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के तहत अगर दी गई जानकारी सही और उपयोगी पाई जाती है तो 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।

सूचना देने वालों को सुरक्षा भी

अमेरिकी विदेश विभाग ने यह भी कहा है कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले लोगों को पुनर्वास (रिलोकेशन) और सुरक्षा से जुड़ी सहायता भी दी जा सकती है, ताकि उनकी पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण बने हुए हैं और दोनों देशों के बीच सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय राजनीति को लेकर लगातार विवाद जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now