---Advertisement---

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

On: March 24, 2026 6:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पानीपोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के तट से एक बार फिर भारी विस्फोटक बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को यहां 500 पाउंड वजनी एक और अमेरिकन बम मिलने की पुष्टि हुई है। इससे पहले 17 मार्च को इसी इलाके से इसी तरह का एक बम बरामद किया गया था।

लगातार दूसरी बार बम मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि क्षेत्र में और भी विस्फोटक दबे हो सकते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सेना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों बमों को रेत से भरी बोरियों से ढंक दिया गया है। साथ ही, आसपास लाल कपड़ा बांधकर क्षेत्र को चिन्हित कर दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति अनजाने में इसके करीब न पहुंचे।

स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से परहेज करने की अपील की है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सेना की बम निरोधक टीम इन बमों को कब और कैसे निष्क्रिय करेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग,त्वरित प्रयास से फायर ब्रिगेडों ने आग पर पाया काबू

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित

मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्तों की नियुक्ति 14 अप्रैल तक नहीं हुई तो संसद भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन:RTI कार्यकर्ता संघ

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत का जारी है सिलसिला