---Advertisement---

अमेरिकी नागरिक ने चाकू की नोक पर किया प्लेन हाइजैक, यात्री ने मारी गोली; 3 घायल

On: April 18, 2025 6:44 AM
---Advertisement---

Plane Hijack: एक अमेरिकी नागरिक ने बेलीज (Belize) में चाकू की नोंक पर एक छोटे ट्रॉपिक एयर विमान का अपहरण कर लिया। प्लेन में कुल 13 यात्री सवार थे, जिनमें 2 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। टेलर ने विमान को देश से बाहर ले जाने और अतिरिक्त ईंधन की मांग की। तभी एक लाइसेंसी हथियारधारी यात्री ने टेलर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्लेन हवा में ईंधन खत्म होने के कगार पर था, लेकिन पायलट की बहादुरी से सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस घटनाक्रम में 3 यात्री चाकू के हमले में घायल हो गए।

ABC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हाईजैकर देश से बाहर जाना चाहता था। उसने एक विमान और ईंधन की मांग की थी। इस बीच यात्री उससे भिड़ गए और उन्होंने हाईजैकर को ढेर कर दिया। विमान को हाईजैक करने वाले शख्स की पहचान 49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक अकिनीला सावा टेलर के रूप में हुई है। वह पूर्व अमेरिकी सैनिक है। हाईजैक हुए विमान में 13 यात्री सवार थे, जिनमें से एक यात्री के पास लाइसेंसी बंदूक थी। उस बंदूक से ही टेलर के सीने में गोली मारी गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि टेलर ने नॉर्थ बॉर्डर पार करके मैक्सिको के रास्ते बेलीज में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन उसे परमिशन नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया। वहीं  विमान हाईजैक की घटना के बाद एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह बेलीज में कैसे घुसा।

ट्रॉपिक एयर के सीईओ मैक्सिमिलियन ग्रीफ ने एक बयान में कहा कि लाइसेंसी बंदूक लेकर आए एक बेलिजियन यात्री ने टेलर की छाती में गोली मार दी। पीठ और फेफड़ों में चाकू लगने के कारण उस व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। हाथापाई और अफरातफरी में 2 अन्य लोग भी चाकू से घायल हो गए, हालांकि उनकी जान अब खतरे से बाहर है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द; कहा- उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं

बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, भारत के साथ वीजा सेवाएं बहाल कीं

VIDEO- पाकिस्तानी PM फिर हुए जलील, ट्रंप ने शहबाज शरीफ को खड़ा करवाकर की मोदी की तारीफ