---Advertisement---

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

On: February 23, 2026 10:09 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है।

जिला प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9:00 बजे तक मानगो नगर निगम- 8.4 प्रतिशत,जुगसलाई नगर परिषद-11.4और चाकुलिया नगर पंचायत- 14.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बता दें कि झारखंड में आज नगर निकाय चुनाव के मतदान शुरू हो गए हैं. प्रदेश के 48 शहरी स्थानीय निकायों में वोटिंग शुरू है जिसमें जनता का महाजुटान देखने को मिलेगा. इनमें 9 नगर निगम भी शामिल हैं. आज कुल 43 लाख वोटर्स 1042 वार्डों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी. झारखंड में सोरेन सरकार के बाद देखना होगा कि जनता छोटी सरकार की कमान किसके हाथों में देगी. चुनाव के नतीजे 27 फरवरी को आ जाएंगे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now