अपनी समस्याएं मौखिक नहीं लिखित रूप में दें – अमित कुमार महतो

On: February 2, 2025 2:58 PM

---Advertisement---
सिल्ली : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रविवार को सिल्ली प्रखंड के मुरी पूर्वी और मुरी पश्चिमी के पंचायत भवन में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनी इस दौरान जनता दरबार में मईया योजना,अबुआ आवास, राशन कार्ड,विधवा पेंशन समेत कई मामले आए । विधायक ने सभी मामलों पर प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी को जांच कर यथाशीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जनता ने विश्वास कर बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए चुना है। हमें भी जनता के प्रति खरा उतरकर बेहतर तरीके से कार्य करना है। इस दौरान विधायक लोगों से रूबरू हुए और कहा कि जो भी समस्याएं हैं अपनी समस्याओं को मौखिक नहीं लिखित रूप में दें। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इन समस्याओं का निष्पादन जल्द से जल्द करने का कोशिश करूंगा। विधायक ने आगे कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के जितने भी पदाधिकारी है उनका फोन नंबर लेकर रखें और किसी भी प्रकार की जानकारी की जरूरत पड़े तो सीधे संपर्क करें। इस मौके पर सिल्ली पूर्वी जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, कृषि पदाधिकारी कमलाकांत महतो, अशरफ अली, संतोष महली,भीम महतो,दिलीप महतो,पवन महतो,फलारी महतो,मोहम्मद समसु ,नौशाद आलम, महेश, संजीत साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।