---Advertisement---

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने निकाली तिरंगा, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाई और बोले..!

On: August 14, 2023 12:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली।

यह तिरंगा यात्रा साकची में 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

इस मौके पर बतौर अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने झंडा दिखा कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रा में शामिल हुए। जमशेदपुर प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर एसएसपी ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोग और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्धारा जो तिरंगा यात्रा निकाली गयी है, वह काफी अच्छी पहल है। इस यात्रा से कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस पूरे देश वासियों का राष्ट्रीय पर्व है। ऐसे मौके पर इस प्रकार का प्रेरणादायक कार्यक्रम करने से कई लोगों को जानकारी भी मिलती है। तिरंगा यात्रा एसएसपी कार्यालय से निकाली गयी, जो जुबली पार्क गोलचक्कर, बाग ए जमशेद गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर से होते हुए साकची आम बागान मैदान पर पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद, आदिवासी समाज की महिला- पुरुष अपने पारंपरिक परिधान में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा को देख कर राह चलते कई लोग भी यात्रा में खुद शामिल हो गये। 200 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी चौक चौराहों पर पुरी तरह से तैनात थी। ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो और यात्रा के दौरान कोई वाहन बीच में न घूसे। इस मौके पर जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने इस सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब के सभी सदस्य और शामिल लोगों को धन्यवाद दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि