---Advertisement---

बुंडू के सूर्य मंदिर परिसर में लगने वाले टुसू मेला के विधि व्यवस्था को लेकर बुंडू प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, लिए गए कई निर्णय।

On: January 20, 2025 3:23 PM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

बुंडू:- प्रखंड क्षेत्र के प्रधान नगर में राज्य के सुप्रसिद्ध टुसू मेला सूर्य मंदिर टुसू मेला का 25 एवं 26 जनवरी को आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर टुसू मेला में शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अनुमण्डल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता सूर्य मंदिर परिसर में स्थित सभागार में बैठक किया गया। जिसमें मेला में महिलाओं की सुरक्षा,रोड सेफ्टी, विधि-व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण,असामाजिक तत्वों एवं हुडदगियों पर नजर रखना,मेला परिसर में बिजली एवं पानी की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर अंचल अधिकारी हंस हेंब्रम,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी,कार्यपालक दण्डाधिकारी अंजलि मेहता, प्रशासक,नगर पंचायत बुण्डू के शुभम पोद्दार। उपाधीक्षक,अनुमण्डलीय अस्पताल के डॉ दिलीप कुमार पासवान अध्यक्ष, सूर्य मंदिर मेला समिति बुंडू के अलावा कई गणमन्य लोग मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now