---Advertisement---

झारखंड में निकाय चुनाव की तारीख का आज हो सकता है ऐलान, दोपहर 2 बजे राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

On: January 27, 2026 10:48 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा के लिए दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी प्रेस को संबोधित करते हुए चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा करेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव की तिथियों, नामांकन प्रक्रिया, मतदान और मतगणना से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

जैसे ही चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, उसी क्षण से पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पहले ही जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। चुनावी घोषणा के बाद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी।


नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टियों में मंथन चल रहा है। आचार संहिता लागू होते ही सरकारी योजनाओं और घोषणाओं पर भी रोक लग जाएगी।


गौरतलब है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव काफी समय से लंबित थे, जिसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
राज्य भर की निगाहें अब दोपहर 2 बजे होने वाली राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता पर टिकी हुई हैं, जहां से नगर निकाय चुनाव का पूरा रोडमैप सामने आएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now