सिल्ली :- संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, बोरा रेस, जलेबी रेस, बैलून पंक्चर रेस, रिले रेस, बनाना रेस, स्पून मार्बल रेस, पॉट वेलेंसिंग रेस, स्लो साईकिल रेस, पिक एंड रन रेस, वॉली वाल, खो – खो, कब्बडी, शार्टपुट इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्राइज़ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वुशु एसोसिएशन के चेयरमैन चंचल भट्टाचार्य उपस्थित थे साथ ही विशिष्ट अतिथि में झारखंड ओलम्पिक ऐसोसीएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्रनाथ दुबे, बिरसा आर्चरी कोच प्रकाश राम, झारखंड वुशु के मुख्य कोच दीपक गोप उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद का होना भी जरूरी है। खेल कूद से शरीर स्वास्थ्य बनता है साथ ही अनुशासन की भावना का विकास होता है। विशेष आमंत्रित में विद्यालय के प्रेसिडेंट शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य गोला पूर्वी रामगढ़ सुश्री रेखा सोरेन, मुखिया बारलंगा कांति देवी,मनोज कुमार प्रजापति, सोनी देवी,लवली कुमारी,निक्की कुमारी उपस्थित थे। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. राकेश कुमार, प्रबंधन डॉ. रूपेश कुमार,प्राचार्य सी. एल. प्रजापति सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन










