---Advertisement---

पाक में भारत के एक और दुश्मन आतंकी की मौत, आतंकियों में हड़कंप

On: December 25, 2023 7:00 AM
---Advertisement---

एजेंसी: पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन लश्कर ए तैयबा के रिक्रूटर आतंकी अब्दुल्ला शाहीन की मौत की खबर है।उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है।यह घटना पाकिस्तान के कसूर इलाके में हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा के रिक्रूटर अब्दुल्ला शाहीन की गाड़ी से टक्कर होने से मौत हो गई है। पाकिस्तान में लगातार मोस्ट वांटेड आतंकियों को अज्ञात द्वारा मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस कड़ी में अब अब्दुल्ला का नाम भी जुड़ गया है।

बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और इसके लिए नए आतंकियों की भर्ती करने वाला हबीबुल्लाह मारा गया है। उसे भोला खान या खान बाबा के नाम से भी जाना जाता था। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में अज्ञात हमलावरों ने उसपर हमला किया। हमलावरों ने हबीबुल्लाह को कई गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ गईं हैं। आतंकियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा चुन-चुनकर मारा जा रहा है। हाल के महीनों में पाकिस्तान में 20 से अधिक हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों को मार डाला गया है।

दाऊद को लेकर भी उड़ी अफवाह

हाल ही में अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक कई तरह की बातें चल रहीं हैं। ऐसी खबरें आईं कि दाऊद की मौत हो गई है। उसे खाने में जहर दिया गया था। दाऊद को गंभीर हालत में कराची के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इन खबरों पर पाकिस्तानी सरकार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। जबकि दाऊद के कई करीबियों ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!