---Advertisement---

हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ की ऐसे हुई हत्या! एक और …!

On: July 28, 2023 4:15 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:मानगो के गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ सिंह की हत्या पूरे झारखंड में चर्चे में है। खबर इस तरह की है कि गैंगस्टर अमरनाथ की हत्या फिल्मी स्टाइल में झारखंड की उप राजधानी दुमका जिले में स्थित बासुकीनाथ धाम में कांवरियों के वेश में आए अपराधियों ने कर दी। हिस्ट्रीशीटर की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत रेकी के बाद होने की चर्चा जोरों पर है वहीं दूसरी ओर अब एक और गैंगवार की आशंका चर्चे में है कि अमरनाथ गैंग भी अपने हिस्ट्रीशीटर की हत्या की बदला किसी दूसरे अंदाज में लेने की फिराक में लग गया है।गैंगवार मुख्य कारण माना जा रहा है।जमशेदपुर के गणेश गैंग और अमरनाथ गैंग में अदावत चल रही थी। दुर्गापूजा के आसपास भी आपसी गैंगवार में अमरनाथ ग्रुप के एक युवक की हत्या हुई थी।

बता दें कि वारदात गुरुवार रात लगभग 12 बजे की है।अमरनाथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवघर और बासुकीनाथ में कांवड़िए के रूप में जलार्पण और पूजा के लिए गया था.उसकी हत्या गैंगवार का नतीजा मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ सिंह को गोली मारने वाले भी कांवड़िए के भेष में आए थे। वह जब बासुकीनाथ नंदी चौक के पास एक दुकान पर अपने भतीजे के साथ चाय पी रहा था, तभी कांवड़िए के वेष वाले दो लोगों ने अपने थैले से पिस्तौल निकाली और उसकी कनपट्टी से सटाकर तीन-चार गोलियां दाग दीं।मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर पैदल ही भाग निकले।

खबर यह है कि बिहार के सुल्तानगंज से लेकर झारखंड के देवघर और बासुकीनाथ तक इन दिनों श्रावणी मेला चल रहा है।पूरा इलाका दिन-रात कांवड़ियों और दर्शनार्थियों से गुलजार है। अमरनाथ सिंह पूजा अर्चना करने के उपरांत अपने गांव के भतीजे मनीष कुमार के साथ था, जबकि अमरनाथ की पत्नी नेहा सिंह, उसके साथ आए चार लोग व परिवार के अन्य सदस्य मेले में घूम रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि