जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारे का चुनाव में एक और ट्विस्ट आ गया है। विपक्ष के द्वारा निष्पक्ष संयोजक चुनने की मांग की जा रही थी जिसके बाद पुरानी कमेटी ने गुरुवार को सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला को संयोजक बनाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ चुनाव की देखने के लिए कमेटी का गठन किया गया है जब कि सुरजीत सिंह खुशीपुर कार्यकारी प्रधान की भूमिका में फिलहाल तक काबिज हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि विपक्ष एक और मुद्दे को लेकर चुनौती देने के मूड में है। इसका खुलासा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए जाने की संभावना है। अब देखना है आगे क्या होता है।
गुरचरण सिंह बिल्ला के साथ चुनाव कमेटी में मंजीत सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, करमजीत सिंह और कुलदीप सिंह ज्ञानी शामिल हैं।
बिल्ला के चुनाव कमेटी में आने से विरोधी कमेटी को एक और झटका माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानगी पद के लिए कुल आठ लोगों ने नामांकन किया था।बुधवार को नामांकन पत्रों और धार्मिक स्क्रूटनी में छह के छह उम्मीदवार पास हो गए हैं। स्क्रूटनी के पहले ही पक्ष यानी मौजूदा टीम से गुरचरण सिंह बिल्ला के साथ बलवंत सिंह सेरों अपने समर्थकों के पक्ष में नाम वापस ले चुके थे.स्क्रूटनी में जो पास हुए हैं. उनमें पक्ष के सुरजीत सिंह, सरताज सिंह और विपक्ष से गुरदयाल सिंह मानावाल, कुंदन सिंह, कुलवंत सिंह और परमजीत सिंह शामिल हैं।शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है।आज फाइनल हो जाएगा कौन किसके सामने खड़ा रहेगा।








