झारखंड टीम के तीरंदाजों ने कुल 1 स्वर्ण 4 सिल्वर 1ब्रांच के साथ कुल 6 पदक जीते

On: November 13, 2024 2:10 AM

---Advertisement---
सिल्ली:- 10 से 20 नवंबर तक गुजरात में आयोजित 68 वां नेशनल स्कूल गेम में झारखंड टीम के ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 17 तीरंदाजी टीम के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम गौरवांवित किया है। वहीं सिल्ली की तमन्ना वर्मा रिकर्व डिवीजन के व्यक्तिगत स्पर्द्धा 60 मीटर दूरी में 1 स्वर्ण पदक, ओवर ऑल में रजत पदक एवं टीम स्पर्द्धा में रजत पदक जीती। रिकर्व टीम में तमन्ना वर्मा के अलावे सिल्ली की रितु रानी,जोन्हा की लक्ष्मी कुमारी एवं जेएसएसपीएस रांची की अनुपा कुमारी शामिल हुई। वहीं इंडियन राउंड में जोन्हा की लवली कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्द्धा 40 मीटर की दूरी में कांस्य पदक,ओवर ऑल रजत पदक एवं टीम स्पर्द्धा में रजत पदक जीता हैl (लवली, सिल्ली की रुचिता उरांव , रितिका, जमशेदपुर की प्रिया कुमारी शामिल है lपदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन,खेल निदेशक संदीप कुमार, शिक्षा विभाग के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग,रांची जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष नेहा महतो,सचिव चंचल भट्टाचार्य,अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह,प्रकाश राम,शिशिर महतो, रोहित कोईरी ,करण कुमार कर्मकार,डी साईस्वरी एवं राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दिया l