---Advertisement---

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

On: January 27, 2026 9:23 PM
---Advertisement---

Arijit Singh: दिल को छू जाने वाले गीतों से हर पीढ़ी के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। इस चौंकाने वाले फैसले की जानकारी खुद अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। नए साल के मौके पर फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने लंबे संगीत सफर और दर्शकों के अटूट प्यार के लिए आभार जताया।


अपने पोस्ट में अरिजीत ने लिखा, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक एक श्रोता के रूप में मुझे जो प्यार और समर्थन मिला, उसके लिए दिल से धन्यवाद। अब मैंने यह फैसला लिया है कि आगे से मैं किसी भी नई फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा। मैं इस अध्याय को यहीं विराम दे रहा हूं।


यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं उमड़ पड़ीं। ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #ArijitSingh ट्रेंड करने लगा। हर कोई उनके इस फैसले के पीछे की वजह जानने को उत्सुक नजर आया।


हालांकि, अरिजीत सिंह ने यह साफ कर दिया कि उनका यह निर्णय संगीत से दूरी बनाने का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कदम उनके जीवन की एक नई रचनात्मक दिशा की ओर बढ़ने का हिस्सा है। उन्होंने अपने अब तक के सफर को ईश्वर की कृपा से भरा और बेहद खूबसूरत बताया।


अरिजीत ने आगे लिखा कि अब वह संगीत को और गहराई से समझना, सीखना और खुद को नए तरीके से अभिव्यक्त करना चाहते हैं। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि वह कमर्शियल फिल्मों से हटकर अब रचनात्मक स्वतंत्रता को प्राथमिकता देना चाहते हैं


फैंस के लिए राहत की बात यह है कि अरिजीत सिंह पूरी तरह से संगीत की दुनिया को अलविदा नहीं कह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगे भी इंडिपेंडेंट म्यूजिक और अपने निजी प्रोजेक्ट्स पर काम करते रहेंगे। यानी अब श्रोता उन्हें फिल्मों की बजाय स्वतंत्र संगीत के मंच पर ज्यादा सुन पाएंगे।


इसके साथ ही अरिजीत ने यह भी बताया कि उनके कुछ गाने और प्रोजेक्ट्स पहले से पेंडिंग में हैं, जिन्हें पूरा किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते एक दशक में अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड को अनगिनत सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज़ आज भी युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। भले ही प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का उनका यह फैसला फैंस के लिए भावुक करने वाला हो, लेकिन इंडिपेंडेंट म्यूजिक के जरिए उनकी संगीत यात्रा जारी रहने की उम्मीद ने श्रोताओं को नई उम्मीद भी दी है।

अरिजीत ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ में भी गाने गाए। सिंगर अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील