---Advertisement---

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

On: March 23, 2026 9:14 PM
---Advertisement---

एक और संदिग्ध सिलेंडर जैसी चीज मिलने से हड़कंप, वैसे ही आठ बमों के होने की आशंका!
जमशेदपुर:बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर पिछले दिनों से मिले बम की जांच करने और उसे सक्रिय होने पर डिफ्यूज करने के लिए रांची से सेना की टीम पहुंच गई है। एहतियातन सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है। इसी बीच गांव के ही विशेश्वर सेनापति नमक व्यक्ति के घर के सामने मिट्टी में दबाव एक सिलेंडर नुमा संदिग्ध लोहे की वस्तु मिलने से हद काम बच गया है सुरक्षा एजेंसियां और अलर्ट हो गई है। सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकाल कर नदी के किनारे सुरक्षित रखकर उसकी जांच की जा रही है।
इधर सूत्रों का कहना है कि द्वितीय वर्ल्ड वॉर के समय इस क्षेत्र में हवाई अड्डा हुआ करता था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि हवाई जहाज में ज्यादा लोड होने के कारण इन दोनों को गिरा दिया गया था। जो नदी और बालू में दब गए थे। जो अब मिल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 7 दिनों से पड़े बम की जांच करने पर पता चला है कि यह बम जिंदा है और सक्रिय है।

जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।
बम की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है।
रांची से पहुंची भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। बम के आसपास के इलाके को तकनीकी दृष्टिकोण से स्कैन करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ड्रोन के माध्यम से बम की स्थिति, उसकी संरचना और आसपास के जोखिम का आकलन किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सावधानी से अंजाम दे रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

पूरी तरह जांच रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा डिफ्यूज

सेना के अधिकारी आयुष कुमार के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह एक सक्रिय बम प्रतीत हो रहा है। इसकी विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराया जाएगा। योजना के अनुसार विशेषज्ञों की निगरानी में नियंत्रित विस्फोट कर बम को निष्क्रिय किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार का खतरा टाला जा सके।
इसी बीच गांव में विशेश्वर सेनापति के घर के सामने मिट्टी में दबा एक और संदिग्ध लोहे का सिलेंडरनुमा वस्तु मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकालकर नदी किनारे सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। उसकी भी जांच की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित