---Advertisement---

तिहाड़ जेल में ध्यान लगाने, योग करने और किताबें पढ़ने में ज्यादातर समय बिता रहें हैं अरविंद केजरीवाल

On: April 4, 2024 8:10 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Arvind Kejriwal In Tihar Jail:- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल की अपनी कोठरी में अपना ज्यादातर वक्त ध्यान लगाने, किताबें पढ़ने और योग करने में बिता रहे हैं. एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद केजरीवाल को तिहाड़ की जेल संख्या दो के जनरल वार्ड संख्या तीन में 14 फुट लंबी और आठ फुट चौड़ी कोठरी में रखा गया है.

जेल के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल दिन में ज्यादातर समय किताबें पढ़ते हैं और योग करते हैं तथा हर दिन दो बार ध्यान लगाते हैं. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘वह हर दिन सुबह और शाम करीब डेढ़ घंटे योग करते हैं और ध्यान लगाते हैं.’’ जेल में उन्हें जो किताबें उपलब्ध करायी गई है उनमें हिंदू महाकाव्य रामायण और महाभारत और ‘हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ शामिल हैं. सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें अक्सर अपनी कोठरी में कुर्सी पर बैठकर इन किताबों को पढ़ते और कुछ लिखते हुए देखा जाता है.’’

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें