---Advertisement---

सिल्ली में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ

On: November 21, 2024 12:31 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- झारखंड में दूसरे चरण में चुनाव के तहत पूरे सिल्ली विधानसभा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। मतदाता अपने राज्य स्तर के शासन हेतु दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान किया क्योंकि चुनाव लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है और इसके बिना तो लोकतंत्र की परिकल्पना करना भी मुश्किल है। इसी क्रम में मतदान को लेकर सिल्ली आसपास के क्षेत्रों में मतदाता के अंदर काफी उत्साह भी देखा गया। बताते चले की सिल्ली विधानसभा में कुल मतदाता 2,22,913 है। सिल्ली विधानसभा सीट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 15 उम्मीदवारों ने अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सभी बुथो पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। कतार में महिलाएं, पुरुष एवं युवा शामिल थे। वही सिल्ली विधानसभा में 76.6 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान विकलांग व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे एवं अपना मतदाता अधिकार का प्रयोग किया। दूसरी और स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो अपने पैतृक गांव लगाम में मां पत्नी एवं बेटी के साथ वोट दिए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now