---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे बीजेपी नेताओं पर हमला, सांसद खगेन मुर्मू का सिर फूटा

On: October 6, 2025 3:59 PM
---Advertisement---

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ प्रभावित नागराकाटा इलाके में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक डॉ. शंकर घोष पर स्थानीय लोगों ने रविवार को पथराव कर दिया, जिसमें सांसद खगेन मुर्मू का सिर फूट गया। हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। खगेन, मालदा से सांसद हैं।

हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में भाजपा सांसद खून से लथपथ एक गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे से लगातार खून बहता हुआ दिखा। उनका सफेद कुर्ता और गमछा भी खून से लाल हो गया। वे रूमाल से बार-बार अपने चेहरे को पोंछते हुए दिखाई दिए।

भाजपा नेताओं ने इस घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया है।डॉ. शंकर घोष ने बताया कि राहत सामग्री बांटते समय वहां की भीड़ ने सांसद और उनके साथ धक्का-मुक्की की, पथराव किया और उनके वाहन को नुकसान पहुंचाया। सिलीगुड़ी से विधायक घोष ने सोशल मीडिया पर खून से लतपथ सांसद मुर्मू का वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनकी घायल हालत साफ नजर आ रही थी।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की कमी को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में रोहिंग्या शरणार्थियों की बसावट से ऐसी असामाजिक घटनाएं बढ़ी हैं और यह हमला पूर्व नियोजित प्रतीत होता है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने इस घटना को “टीएमसी का जंगल राज” करार देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कठोर शब्दों में कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सांसद खगेन मुर्मू, जो आदिवासी समाज के सम्मानित नेता हैं, पर यह हमला उन प्रयासों को रोकने के लिए हुआ जिनका उद्देश्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य करना था।

पश्चिम बंगाल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत कार्यों में तैनात भाजपा नेताओं पर यह हमला राजनीतिक तनाव को और बढ़ाएगा। उस क्षेत्र में इस विवाद के बाद सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक गठजोड़ पर भी सवाल उठे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड सरकार वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ‘अबुआ दिशोम’ नाम से 1,58,560 करोड़ का बजट स्व०शिबू सोरेन को किया समर्पित

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी पर आ गया राहुल का बयान, बोले बब्बर शेर,खून में…!

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त