---Advertisement---

बिहार:और अब सहरसा जिले में पुलिस टीम पर हमला, थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिस कर्मी घायल

On: February 10, 2026 9:57 AM
---Advertisement---

बिहार: बिहार में आए दिन पुलिस टीम पर हमले की खबर आ रही है इसी कड़ी में ग्रामीणों के द्वारा बंधक बनाएं ऑटो चालक को चुदाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों के द्वारा लाठी डंडे से हमले किए जाने की खबर आ रही है। जिसमें थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं

मामला जिले में पतरघट थाना क्षेत्र के बिंद टोली का है। जहां ग्रामीणों ने 36 घंटे से बंधक बनाए गए एक ऑटो चालक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पतरघट थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रित की गई और चालक को मुक्त कराया गया।

हमले की वजह

ऑटो चालक को ग्रामीणों ने इसलिए बंधक बनाया था क्योंकि शनिवार को उसकी गाड़ी से कुछ लोग घायल हो गए थे।
पुलिस पर हमला: पुलिस टीम जब बंधक को छुड़ाने पहुंची, तो भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
कार्रवाई: घटना के बाद सदर एसडीओ और सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
घायलों का इलाज

सभी घायल पुलिसकर्मियों को पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now