---Advertisement---

पेट्रोल छिड़ककर दुकान जलाने का प्रयास:- रंगेहाथ पकड़ा गया भेजा गया जेल

On: March 31, 2026 8:31 PM
---Advertisement---

मझिआंव: मंझिआव बाजार में मंगलवार की रात्रि में लगभग 10:00 बजे संजीव कुमार गुप्ता के किराना दुकान में पेट्रोल छिड़ककर माचिस जलाकर आग लगाते हुए एक नवयुवक को मेन रोड के व्यवसाईयों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.और आग बुझाते हुए दुकानदार एवं पुलिस को फोन पर तत्काल सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगाने के आरोपी रहीम खलीफा उर्फ बुटन खलीफा के पुत्र दिलशाद खलीफा को पेट्रोल के बोतल एवं माचिस के साथ गिरफ्तार कर थाना ले गए.इस संबंध में संजीव कुमार की पत्नी बसंती देवी द्वारा थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.प्राथमिकी में बताया गया है कि वह मंगलवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे अपना दुकान बंद कर घर पर आ गई थी. इसके 01 घंटे बाद मेन रोड के लोगों ने फोन कर इस घटना की सूचना दी.आवेदन में बसंती देवी द्वारा दिलशाद खलीफा के बड़े भाई शमशाद खलीफा एवं रुखसाद खलीफा को भी इस घटना में सम्मिलित बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.

पहले भी युवक ने आग लगाने का किया था प्रयास

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक पहले भी उनके दुकान में आग लगाने का प्रयास कर चुका है लेकिन प्राथमिकी दर्ज नही कराने के कारण उसको कोई सजा नही मिली थी.जिससे वह भयमुक्त होकर आग लगाने का पुनः प्रयास किया. ब्यवसाइयों का कहना है कि अगर पिछले बार ही आग लगाने का प्रयास करने के बाद अगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई होती तो दोबारा उसे ऐसा करने का हिम्मत नहीं होता.बताया गया कि अगर उस युवक को दुकान में आग लगाने में सफलता मिल गया होता तो आसपास की आधा दर्जन से अधिक दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो सकता था.इस घटना के बाद व्यवसाईयों में दहशत व्याप्त है .क्योंकि एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया था.

दुकान से निकालना महंगा पड़ा ब्यवसाइ को

बताया जाता है कि उक्त युवक पहले उसी दुकान में काम करता था. लेकिन उसके गलत आचरण के कारण उसे निकाल दिया गया था.कयास यह लगाया जा रहा है कि इसी बात का प्रतिशोध लेने के लिए वह उक्त दुकान में आग लगाने का बार-बार प्रयास कर रहा है.बताया जाता है कि उक्त युवक नशा भी करता है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें