---Advertisement---

जमशेदपुर:कदमा महिला से चेन छीनने का प्रयास,एक पकड़ाया,हुई जमकर धुनाई,फिर!

On: April 25, 2025 6:50 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मर्षि समाज के पास स्कूटी पर सवार दो अपराधियों ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की लेकिन महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ दूसरे साथी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस की चौकसी बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने मौके से स्कूटी को जब्त कर लिया है और फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now