---Advertisement---

”औरंगजेब की कब्र हटाई जाए”, इन राजनीतिक दलों ने की मांग

On: March 11, 2025 5:35 AM
---Advertisement---

महाराष्ट्र: संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना और एमएनएस सभी एकजुट होकर समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस विषय में अपनी सहमति जताई, लेकिन उन्होंने इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्थल बताया। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्रराजे भोसले ने भी कब्र हटाने का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, “इसमें किसी को गलत लगने जैसी कोई बात नहीं है। औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र में नहीं रहनी चाहिए।” एमएनएस नेता बाला नांदगांवकर ने भी कहा कि औरंगजेब की कब्र की कोई आवश्यकता नहीं है। देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को भी लपेट लिया। उन्होंने आगे कहा कि इस स्थल को कुछ साल पहले कांग्रेस के शासनकाल में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के संरक्षण में रखा गया था। औरंगजेब के मकबरे को संरक्षित स्थल घोषित करने के लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह बयान सांसद उदयनराजे भोसले की मांग पर दिया। भोसले सतारा सीट से सांसद हैं। उनके अलावा भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने भी औरंगजेब की कब्र को महाराष्ट्र से हटाने की मांग की है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी ने कुछ दिन पहले मुगल बादशाह औरंगजेब की तरीफ की थी। उन्होंने दावा किया था कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे और वह ‘क्रूर बादशाह नहीं’ था। आजमी के इस बयान के बाद पूरे महाराष्ट्र में उनकी आलोचना होने लग। मामला ज्यादा बढ़ा तो आजमी ने अपना बयान वापस ले लिया।


औरंगजेब की तारीफ वाली टिप्पणी के कारण पिछले हफ्ते अबू आजमी को बजट सत्र खत्म होने तक महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित तक कर दिया गया था।मतलब वे 26 मार्च तक सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं हो सकते।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द; कहा- उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं

बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, भारत के साथ वीजा सेवाएं बहाल कीं

VIDEO- पाकिस्तानी PM फिर हुए जलील, ट्रंप ने शहबाज शरीफ को खड़ा करवाकर की मोदी की तारीफ

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल