---Advertisement---

अबुआ राज के समग्र विकास में समावेशी बजट : अविनाश देव

On: March 4, 2025 4:12 PM
---Advertisement---

मेदिनीनगर: झारखंड राज्य के नए वित्तीय वर्ष का बजट पेश हुआ। सबके चेहरे खुशी से पलाश के फूल की तरह खिल उठे। सच में, अबुआ राज का बजट सबको होली का तोहफा लेकर आया। बेहतरीन बजट से उत्साहित विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में जाकर अबुआ राज के मुखिया, माननीय हेमंत सोरेन जी और वित्त मंत्री माननीय राधा कृष्ण किशोर जी को  झामुमो के वरिष्ठ नेता सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मौके पर उन्होंने कहा कि एक लाख चौवालीस हज़ार चार सौ करोड़ के बजट में सबसे अधिक राशि आधी आबादी को देकर महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान किया गया है। खेती, किसान, नौजवान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, खेल, पर्यटन, पेंशन, सबका ध्यान रखा गया है। इस बजट में कोई अपने को कमतर नहीं आंक सकता। इतने बेहतर बजट के लिए हेमंत सरकार के वित्त मंत्री माननीय राधा कृष्ण किशोर जी को आभार। हम आग्रह करेंगे कि पलामू निवासी होने के नाते इस प्रमंडल में दो विश्वविद्यालय, तीनों जिलों में स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज, कृषि एवं वनोपज आधारित कारखाने और सिंचाई के समुचित प्रबंध किए जाएं, ताकि पलामू प्रमंडल का पलायन रुके और रोज़गार के द्वार खुल सकें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार

पलामू: शादी के भोज में चाव से खाया खाना, एक-एक कर 150 लोगों के बीमार होने से मची अफरा-तफरी

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार