जमशेदपुर: 10 फरवरी 2026 को प्रखंड विकास कार्यालय जमशेदपुर में माझी परगना महाल पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के अगुवा माझी बाबा पारानिक गोडेत, हातु मुंडाओं ने धाड़ दिशोम देश पारानिक बाबा दुर्गा चरन मुर्मू के नेतृत्व में positive Mantra councilting private limited संस्था द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों के को दिये जा रहे प्रशिक्षण का विरोध किया एवं प्रशिक्षण का बहिष्कार करते हुए इस पर अविलंब रोक लगाने का मांग किया गया।

देश पारानिक बाबा ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पेसा नियमावली 2025 के तहत पारंपरिक ग्राम सभाओं का सीमांकन एवं ग्राम सभा का विधिवात् सत्यापन नहीं हुआ है। ऐसे में एक प्राइवेट संस्था के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को एवं ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देना गलत एवं गैरकानूनी है, ऐसे प्रशिक्षण आयोजन कर सिर्फ विभाग का राशि के दुरुपयोग करने का ही काम किया जा रहा है। कि प्रशिक्षण शिविर का सूचना प्रखंड के किसी भी माझी बाबा परगना बाबा हातु मुंडा मानकी बाबाओं को नहीं दिया गया है साथ ही प्रशिक्षण का तारीख 11 फरवरी को रखा गया है जो बिर शाहिद बाबा तिलका मांझी का जन्म जयंती प्रत्येक गांव में मनाया जाता है ऐसे कार्यक्रम आयोजन कर बाबा तिलकामांझी का अपमान करने जैसा महसूस होता है, आदिवासी समाज इस तरह के घिनौना कृत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से शिकायत करेगी।

पारानिक बाबा ने यह भी कहा कि पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का संचालन आदिवासी व्यवस्था के रुढिजन्य विधि के तहत प्रचलित माझी बाबा परगना बाबा हातु मुंडा मानकी बाबा एवं ऐसे अन्य पारंपरिक स्वसाशन व्यवस्था के अगुवाओं द्वारा किया जाना है, गैर कानूनी रूप से बनाए गए गैर आदिवासी ग्राम प्रधानों को प्रशासन अभिलंब पद मुक्त करें एवं पारंपरिक ग्राम सभा में रुढ़िजन्य विधि के तहत पारंपरिक अगुवाओं को स्थापित किया जाए। मौके पर माझी बाबा सेन बसु हांसदा, बिरसिंह बास्के, बिपिन चंद्र मुर्मू, बिंदे सोरेन, मोहन मंडी, गणेश चंद्र हांसदा, राम हांसदा, सुशील मुर्मू, रमेश मुर्मू,उदय हेंम्ब्रोम, सनातन मंडी, कामेश्वर सोरेन, बैद्यनाथ मंडी, सुरेंद्र टुडू, सुराज मार्डी हार्दिक काफी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।













