---Advertisement---

बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की 133 वीं जयंती मनाया गया

On: April 15, 2024 1:27 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रविवार के दिन सुबह 11 बजे अंबेडकर ग्राम विकास समिति के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 133 वां जयंती के अवसर पर ग्राम विकास हाई स्कूल के पास से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई तथा यह रैली अंबेडकर पार्क के समीप पहुंची जिसका संचालन ललन कुमार कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि को मंच पर माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें उनके पद चिन्हों का अनुसरण करना चाहिए तभी समाज के गरीब गुरबो का उत्थान संभव है । शिक्षित बनकर ही हम अपना अधिकार प्राप्त कर सकते हैं तथा सकारात्मक विचार आना चाहिए क्योंकि सकारात्मक विचार का सामंजस्य करके ही शिक्षित समाज का गठन किया जा सकता है। अंत में विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के शिक्षित बच्चों और शिक्षक को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभा का समापन विकास समिति के हेमंत नायक ने किया। इस मौके पर जयपाल सिंह, गौतम कृष्ण साहू, संजय सिद्धार्थ, बृजेश प्रसाद, तरुण गुप्ता, शिक्षक राजू रजक समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिस्टुपुर:चलती टेंपो में छापामारी,देसी कट्टा गोली के साथ युवक पकड़ाया

जमशेदपुर: अधिवक्ताओं में भारी उत्साह के साथ झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए मेंबरों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न

जमशेदपुर:SSP ने क्राइम कंट्रोल के लिए मासिक बैठक में दिए महत्वपूर्ण टिप्स और निर्देश

बागबेड़ा:परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था धनबाद, चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख रुपए का माल उड़ाया

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को मिली हरी झंडी, झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया