---Advertisement---

16 सितंबर को नगर उंटारी आएंगे बाबूलाल मरांडी,जनसभा में 20 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल : केसरी

On: September 7, 2023 2:01 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल


श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):– नगर उंटारी में आयोजित बाबूलाल मरांडी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। 20 हजार लोग जनसभा में शामिल होंगे। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केशरी ने चेचरिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को नगर उंटारी में पूर्व सीएम सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के संकल्प यात्रा का चौथा चरण का समापन होगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा के बूथ सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम प्लस टू हाइस्कूल में आयोजित होगा।

पूर्व सीएम जनसभा से पूर्व विश्व विख्यात बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि इसे लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक फैंसी मैरेज हॉल में आयोजित हुई। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा हुई। कार्यक्रम को लेकर बूथ सम्मेलन और जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अलावे देश स्तर पर चल रहे मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

जिला अध्यक्ष व मंडल प्रभारी द्वारा इसे लेकर मिट्टी संग्रह करने का निर्देश देते हुए मिटी संग्रह कलश भी सौंपी गई। प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान, विश्वनाथ भंडारी, अश्विनी कुमार, सलीम अंसारी, सोबराती खां, अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल