---Advertisement---

JSSC पेपर लीक मामले में बाबूलाल का हेमंत पर बड़ा आरोप, कहा- कोयला और जमीन बेचने वाले हेमंत ने बेच दीं गरीबों की नौकरियां

On: February 8, 2024 5:49 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची/डेस्क :– जेएसएससी पेपर लीक मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला है साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने पेपर लीक में छात्रों की नौकरियां बेचने का आरोप लगाया है तथा उच्च स्तर पर बैठे लोगों और उनके करीबियों के शामिल होने का आरोप लगाया है. साथ ही हेमंत सोरेन और उनके करीबी मित्र विनोद सिंह पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप ईडी की ओर से कोर्ट में पेश किए गए हलफनामे के आधार पर लगाया है। इसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर एक्स के जरिए पोस्ट में हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह के घर से जेएसएससी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिलने पर सवाल उठाया है. उन्होंने लिखा कि मैं शुरू से कह रहा था कि इतना बड़ा पेपर लीक घोटाला ‘ऊपर’ की संलिप्तता के बिना नहीं हो सकता। ये बातें मैंने अपने अनुमान के आधार पर कही थीं, लेकिन आज ईडी ने कोर्ट में हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए जो 12 पेज की जानकारी दी है, उसमें लिखा है कि हेमंत के सखा आर्किटेक्ट विनोद सिंह के मोबाइल फोन और घर से बड़ी संख्या में छात्रों के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं, जिन्हें पैसे लेकर बहाल किया जाना था।

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि सभी जानते हैं कि विनोद सिंह कौन हैं. वह देश-विदेश की सपरिवार यात्रा में हेमंत सोरेन के साथ साये की तरह चलता है. अब यह बात सामने आ गई है कि दलाल विनोद के साथ मिलकर हेमंत सोरेन ने न सिर्फ जमीन लूटी है बल्कि माड़ भात खाकर नौकरी की तैयारी करने वाले इन गरीब बेरोजगार छात्रों को भी लूटा है. इससे बड़ी बेशर्मी क्या हो सकती है कि कोयला, लोहा, पत्थर, बालू और जमीन बेचने वाले हेमंत ने गरीबों की नौकरियां भी बेच दीं.

बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर ( एक्स ) के जरिए पोस्ट कर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जेएसएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा करने की मांग की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल