---Advertisement---

बागबेड़ा कीताडीह हरहरगुट्टू वासियों को 2025 मार्च तक मिलेगा नल से जल, कांग्रेसियों को बोले एग्जीक्यूटिव इंजी०..!

On: January 9, 2025 1:53 PM
---Advertisement---

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल पेयजल स्वच्छता विभाग आदित्यपुर कार्यपालक अभियंता से मिला

जमशेदपुर: बागबेड़ा कीताडीह हरहरगुट्टू के लाखों लोगों की पेयजल की समस्या दूर करने के लिए जिले के कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। इस योजना के विलंब होने के कारण लाखों लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। आने वाले गर्मी के दिनों में फिर से एक बार भीषण जल संकट ना हो। उसके लिए जिले के कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पेयजल स्वच्छता विभाग कार्यपालक अभियंता आदित्यपुर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति की मांग की। इस पर कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि मार्च 2025 तक किसी भी हाल में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।


उन्होंने कहा कि तकरीबन 20000 घरों में नल और पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है और 8000 में बाकी है जिस पर काम चल रहा है। रेलवे के थर्ड लाइन के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है सुरंग बनाकर पाइप पर किया जा रहा है और बीच में टुसू पर्व के चलते लेट हो रहा है। वरना फरवरी तक पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाती लेकिन मार्च में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस पर जोर-शोर से काम चल रहा है।


इधर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि इस योजना को सुचारू ढंग से चलाने में कोई परेशानी आ रही है तो उन्हें बताएंगें वह मुख्यमंत्री और विधायक से बात कर परेशानी को दूर करने का काम करेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महासचिव राजा ओझा प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिंह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राज नारायण यादव जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर जिला यूथ कांग्रेस के महासचिव सन्नी सिंह के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसियों में बिजेंदर तिवारी संजय आजाद रंजन सिंह निखिल तिवारी देबू चटर्जी अतुल गुप्ता प्रमोद मिश्रा कांग्रेसी शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह