---Advertisement---

बागबेड़ा:महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई,लोगों में आक्रोश,पुलिस से सख्त एक्शन की मांग

On: March 6, 2026 4:48 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र नया बस्ती में बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। महिला के साथ इस तरह की अमानवीय कृत्य से की तीव्र आलोचना की जा रही है और पुलिस से सख्त से सख्त एक्शन लेने की मांग की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बस्ती में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला रात में किराने दुकान पर समान लाने गई थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना घटित हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के पास अक्सर इलाके के एक कथित शराब माफिया का बेटा कन्हैया अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब और सिगरेट पीता है. बताया जाता है कि नशे की हालत में वहां आने-जाने वाली महिलाओं के साथ अक्सर अभद्र व्यवहार किया जाता है.बुधवार रात भी कन्हैया अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद था. जैसे ही महिला दुकान पर पहुंची, आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला को पकड़कर उसके मुंह में जबरन सिगरेट भी लगा दी गयी।

घटना के दौरान दुकान में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ भी हुई, जिससे किराने की दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है. पीड़िता और दुकानदार शिकायत लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now