---Advertisement---

बालूमाथ सड़क हादसा: इलाज के दौरान हाइवा चालक की मौत, मुआवजे के लिए आठ घंटे सड़क जाम

On: January 30, 2026 9:58 AM
---Advertisement---

लातेहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 जनवरी को बुकरू के समीप सड़क किनारे खड़े एक हाइवा वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में हाइवा चालक अयुब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बुधवार संध्या उनकी रांची में मौत हो गई।


मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बालूमाथ–खलारी मुख्य मार्ग को बसिया रेलवे ब्रिज के समीप झारखंड ढाबा के पास जाम कर दिया गया।

सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सीसीएल प्रबंधन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी देने का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। बाद में सीसीएल प्रबंधन के प्रतिनिधि जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। बातचीत के दौरान सीसीएल की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी, जिसके बाद लगभग 8 घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हो सका।
हालांकि, सीसीएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाइवा वाहनों से दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद सीसीएल द्वारा न तो चौक-चौराहों पर सुरक्षा संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन