---Advertisement---

राहुल गांधी की सजा पर रोक सत्य और न्याय की जीत: मंत्री बन्ना गुप्ता

On: August 5, 2023 2:16 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :‘मोदी उपनाम’ से संबंधित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के आदेश का स्वागत करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह सत्य और न्याय की जीत हुई है, हमारे नेता राहुल गाँधी जी देश की जनता की आवाज है जिसे केंद्र सरकार चाहे जितनी भी षड्यंत्र कर ले दबा नहीं सकती है!

गौरतलब है कि अपने ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम से जुड़ी टिप्पणी को लेकर 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है!

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र को समर्पित है, राहुल गांधी जी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाले माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का देश की जनता स्वागत करती हैं.

यह सत्य की जीत है, विश्वास की जीत है, दृढ़ निश्चय और आत्म सम्मान की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, न्याय की जीत है, अब स्पष्ट है कि कोई भी तानाशाही ताकत जनता की आवाज को दबा नहीं सकती। नफरत, डर और अन्याय के विरुद्ध अब 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 की आवाज बुलंद हो रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक