---Advertisement---

नेपाल:सोशल मीडिया पर बैन लोग भड़के, संसद भवन में घुसे, पत्थरबाजी, पुलिस से भिड़ंत,वाटर कैनन,आंसू गैस व गोली चली

On: September 8, 2025 1:59 PM
---Advertisement---

काठमांडू: सोशल मीडिया पर बैन होने पर नेपाल के नौजवान भड़क गए हैं और उनका आरोप है कि कथित रूप से भ्रष्टाचार छिपाने के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया गया है। इसके खिलाफ Gen-Z लोग प्रर्दशन कर रहे हैं। स्थिति और अनियंत्रित बताई जा रही है। कर्फ्यू लगाए जाने की खबर है सड़कें जाम है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काठमांडू संसद भवन में प्रदर्शनकारी घुस गए हैं। काठमांडू की सुरक्षा चौकस कर दी गई है। भीड़ इतनी ज्यादा आ गई कि पुलिस को इसको नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो रहा है। लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए हैं पुलिस से भिड़ंत हो रही है। पत्थरबाजी भी हो रही है। पुलिस वाले अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और गोली भी चलाई है।

बताया जा रहा है कि कथित रूप से नेपाल सरकार ने रजिस्ट्रेशन नियमों का पालन न करने पर फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रोक लगाने का फैसला किया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका