---Advertisement---

बांग्लादेश: बस नदी में गिरी, 23 यात्रियों की मौत, कई लापता

On: March 26, 2026 9:41 AM
---Advertisement---

ढाका:बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में यात्रियों से भरी बस यूटिलिटी फेरी से टक्कर के बाद नदी में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 23 यात्रियों की मौत की खबर है। जबकि केला पता बताए जा रहे हो हैं। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि करीब 40 यात्रियों से भरी बस फेरी पर चढ़ते वक्त अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में जा गिरी। बुधवार की घटना बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका जा रही बस जैसे ही फेरी पर चढ़ रही थी, तभी एक यूटिलिटी फेरी ने उसे टक्कर मार दी। अचानक हुए इस जोरदार झटके से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में समा गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कई को स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों ने बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। करीब 30 फीट गहराई में डूबी बस को निकालने के लिए गोताखोरों के साथ अतिरिक्त टीमों को भी लगाया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन सेवा अधिकारी सोहेल राणा ने पत्रकारों को बताया कि (बचाव पोत) हमजा ने अपनी क्रेनों की मदद से बस को बाहर निकाला और उसके अंदर से 14 शव बरामद किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि गोताखोरों ने इससे पहले 50 के दशक के अंत या 60 के दशक की शुरुआत की दो महिलाओं के शव बरामद किए और खराब मौसम के बीच छह घंटे के प्रयासों के बाद बुधवार आधी रात के आसपास बस को बाहर निकालते समय 14 अन्य लोगों को भी ढूंढ निकाला।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

पटना टाटा वंदे भारत ट्रेन यात्री को परोसे भोजन दही में कीड़े मिलने में रेल का बड़ा एक्शन,IRCTC पर ₹10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

CJI सूर्यकांत के भाई को फोन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, चीफ जस्टिस बोले- क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा…

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे