---Advertisement---

बांग्लादेश:शेख हसीना सरकार गिराने में बड़ा रोल निभाने वाले उस्मान हादी की हत्या,चुनाव आयोग का दफ्तर फूंका

On: December 14, 2025 11:43 AM
---Advertisement---

बांग्लादेश : आम चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही बांग्लादेश में खून खराबा हिंसा तोड़फोड़ आगजनी शुरू है। एक और शेख हसीना की सरकार गिराने में बड़ा रोल निभाने वाले उस्मान हाथी की गोली मारकर हत्या हुई थी और अब खबर आ रही है कि चुनाव आयोग के दफ्तर को फूंक दिया गया है।

बता दें कि अभी तक मोहम्मद यूनुस बिना चुनी सरकार चला रहे थे. वहीं, अब शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद इस देश में पहली बार चुनाव होने वाला है।

आम चुनाव का शेड्यूल जारी हो चुका है और चुनावी माहौल बनते ही बांग्लादेश में ऐसे बवाल शुरू हो गए हैं।हाल ही में निर्दलीय प्रत्याशी उस्मान हादी के सिर में गोली मारने की घटना सामने आई थी. इसके बाद अब खबर आ रही है कि चुनाव आयोग का दफ्तर ही फूंक दिया गया है.

Election Commission के दफ्तर में लगाई गई आग

चुनाव के ऐलान होने के बाद से अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चुनावी हिंसा के ताजा मामले में लक्ष्मीपुर में चुनाव आयोग के दफ्तर को आग के हवाले कर लिया गया है. बांग्लादेशी मीडिया यूएनबी की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है.

यूएनबी के अनुसार, शनिवार को लक्ष्मीपुर शहर में स्थित जिला चुनाव ऑफिस में बदमाशों ने आग लगा दी. जिला चुनाव अधिकारी मोहम्मद अब्दुर रशीद ने बताया कि बदमाशों ने सुबह करीब 3:30 बजे ऑफिस की खिड़कियों से पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गए.

हालांकि, ऑफिस के सुरक्षा गार्ड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को तुरंत बुझा दिया. रशीद ने कहा कि आग में कुछ दस्तावेज जल गए और इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सूचना मिलने पर डिप्टी कमिश्नर, पुलिस और चुनाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सदर सर्कल) मोहम्मद रेजाउल हक ने कहा कि आग लगाने वाले लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

Yunus की खुल गई कलई

बता दें कि यूनुस की अंतरिम सरकार के नेतृत्व में देशभर में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. एक दिन पहले दिन दहाड़े निर्दलीय उम्मीदवार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. वहीं, इस मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार पर भी हमला कर दिया गया.

इकबाल मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 से निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान बिन हादी को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 48 घंटे के लिए उन्हें एवरकेयर अस्पताल में डॉक्टरों की खास निगरानी में रखा गया है. दूसरी ओर, मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस खान ने हादी के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने हादी के परिवार को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में कड़ी जांच कर दोषियों को सजा दी जाएगी.

द डेली स्टार के अनुसार सरकार ने ढाका-8 से निर्दलीय उम्मीदवार और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की कोशिश में शामिल लोगों को पकड़ने में मदद करने के लिए 50 लाख के इनाम की घोषणा की है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!

पटना से रांची जा रही ट्रेन के नीचे से अचानक उठने लगा धुंआ, लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक; कूदकर भागे यात्री

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर को उड़ाने की साजिश नाकाम,बिहार का नौशाद पुलिस के हत्थे चढ़ा