---Advertisement---

बस स्टैंड स्थित स्टेट बैंक के बरडीहा शाखा में मनाया गया बैंक दिवस

On: July 1, 2023 4:58 PM
---Advertisement---

मझिआंव – नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरडीहा में 69 वां स्थापना दिवस मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबंधक अनिल कुमार के द्वारा किया गया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने एक दूसरे को चौकलेट खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतवर्ष में भारतीय स्टेट बैंक का 1 जुलाई 1955 में शुरूआत किया गया था। जिसको लेकर 1 जुलाई दिन शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए एक विश्वासी बैंक है जो कई मायने में ग्राहकों को फायदा पहुंचती है।

स्टेट बैंक मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चालू किया गया बीमा जैसे कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना आज के डेट में ग्राहकों के लिए बहुत ही लाभकारी योजना है जोकि भारतीय स्टेट बैंक या भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में भी ग्राहक जाकर अपना बीमा आसानी से करवा सकते हैं।

मौके पर फील्ड ऑफिसर मुकेश कुमार, गणेश राम, सुब्रतो कुमार तिवारी, उपेंद्र चौबे, जितेंद्र बैठा, सुनील कुमार, अशोक कुमार, तेजवंत कुमार दुबे, अंकित कुमार, अंकुर दुबे, उपेंद्र विश्वकर्मा, प्रेम शंकर प्रसाद, जोगेंद्र मेहता सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि