---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बीडीओ ने की बैठक

On: August 14, 2024 2:45 AM
---Advertisement---

सिल्ली: बीडीओ रेणु बाला ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रखंड के विभिन्न संगठनों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने एवं प्रखंड मुख्यालय समेत अन्य सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया। समय सारिणी के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 8.05 बजे, एसएस उच्च विद्यालय में 8.20, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 8.30, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 8. 40 को, सिल्ली थाना 8.50 , ग्राम विकास उच्च विद्यालय 9.10, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय 9.25, कस्तूरबा गांधी खादी ग्रामोद्योग बड़ा मुरी 10.15, मुरी ओपी 10.25, जीआरपी मुरी 10.40, आरपीएफ मुरी 10.50 एवं मुरी टुंगरी मे 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार, बीईईओ बिमल कांत झा, कस्तूरबा विद्यालय के चंद्रिका कुमारी, अलमा मेरी रुंडा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या संगीता कुमारी समेत प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी