---Advertisement---

सावधान! झारखंड में हो रही है नकली पेट्रोल की आपूर्ति,दो टैंकर जप्त,पुलिस गिरोह का भंडाफोड़ में जुटी

On: November 8, 2025 2:38 PM
---Advertisement---

गोड्डा:पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहवाहिनी पुल के पास दो टैंकर नकली पेट्रोल जप्त किया है और पुलिस अब इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन बंका से सरकंडा, गोड्डा होते हुए बिहार की ओर अवैध ज्वलनशील पदार्थ ले जा रहे हैं। सूचना के बाद रात में सघन वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक सफेद मैजिक टैंकर और एक ट्रक टैंकर आते देखे गए। पुलिस को देखकर दोनों चालक भागने लगे, लेकिन जवानों ने दौड़कर दोनों वाहनों को रोक लिया।

जांच में टैंकरों के अंदर पेट्रोल जैसी गंध वाला नकली ज्वलनशील पदार्थ पाया गया। हालांकि, दोनों चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने काफी देर तक दस्तावेजों के लिए इंतजार किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा।दो टैंकरों से करीब 12,000 लीटर नकली पेट्रोल जब्त किया। यह कार्रवाई गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहवाहिनी पुल के पास की गई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों टैंकरों को जब्त कर लिया और वाहन मालिक, चालक व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एफआईआर में अवैध ज्वलनशील पदार्थ की खरीद-बिक्री, नकली पेट्रोल तैयार करने, आपराधिक षड्यंत्र, जालसाजी और राजस्व चोरी जैसे आरोप शामिल हैं।

पुलिस अब फरार चालकों और पूरे रैकेट का पता लगाने में जुटी है।

इधर सूत्रों का कहना है कि यह नकली पेट्रोल झारखंड से बिहार भेजा जा रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि यह नकली पेट्रोल कहां-कहां आपूर्ति होती थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें