---Advertisement---

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 6 आतंकियों के पोस्टर जारी किए

On: January 22, 2026 11:55 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें कुल छह आतंकियों की तस्वीरें शामिल हैं। खास बात यह है कि इन पोस्टरों में पहली बार दिल्ली के एक आतंकी की तस्वीर सार्वजनिक की गई है।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह आतंकी मोहम्मद रेहान है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा हुआ है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि रेहान देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है, इसी कारण उसे वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया है।


कर्तव्य पथ पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था


26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर खासतौर पर कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय खुफिया एजेंसियों से मिली इनपुट के आधार पर यह सुरक्षा रणनीति तैयार की गई है।


पूरे क्षेत्र में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) जैसी एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।


10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, कई स्तरों की सुरक्षा


दिल्ली पुलिस के अनुसार, गणतंत्र दिवस के दिन करीब 10,000 पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल ड्यूटी पर रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में बांटा गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके।


• एंटी-ड्रोन यूनिट आसमान से निगरानी कर रही है
• ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं
• होटल, गेस्ट हाउस, किराएदारों और घरेलू सहायकों का वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है
• समारोह स्थल तक पहुंचने वाले पैदल लोगों को कम से कम तीन बार मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा


लगातार निगरानी, किसी भी साजिश को नाकाम करने की तैयारी
पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य निगरानी केंद्रों से लगातार पूरे इलाके की मॉनिटरिंग की जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now