---Advertisement---

बर्मामाइंस:पुराना विवाद, फिर हुई हिंसक झड़प,तलवार ,लाठी, डंडे खूब चले,आधा दर्जन घायल

On: April 21, 2025 2:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प की खबर आ रही है। इस झड़प में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हैं। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पहले से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मामला थाना तक भी पहुंच गया था।

फिर से एक बार सोमवार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के घरों में घुसकर लाठी डंडे तलवार चले। जिसमें दोनों पक्षों की ओर आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में घर में घुसकर हमला करने का लिखित आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायलों में एक पक्ष से जगजीवन सिंह और लीला देवी, जबकि दूसरे पक्ष से राजीव कुमार, आयुष कुमार, संजीव कुमार और ऋतिक कुमार शामिल हैं।

एक पक्ष से जगजीवन सिंह के बहनोई के मुताबिक घटना के वक्त वे ड्यूटी पर थे।तभी राजीव कुमार, संजीव सिंह और अन्य लोग उनके घर में घुस आए और तलवार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी सास लीला देवी और साला जगजीवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष से उनकी पत्नी को अश्लील इशारे किये जाते है, इसी से विवाद और गहरा गया।

वहीं दूसरे पक्ष से राजीव कुमार ने बताया कि जगजीवन सिंह का भांजा मंगल उन पर अभद्र टिपण्णी कर रहा था, जब वे पूछने गए तो उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है और इसकी शिकायत थाने में पहले भी की गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह