---Advertisement---

29 रूपए प्रति किलोग्राम के दाम पर ‘भारत चावल’ लाॅन्च, जानें कहां मिलेगा

On: February 7, 2024 4:21 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

नई दिल्ली:- केन्द्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मंगलवार को 29 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर ‘भारत चावल’ की पेशकश की। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने पांच किलो और 10 किलो के पैक में उपलब्ध सब्सिडी वाले चावल को पेश करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि रोजमर्रा की खाद्य वस्तुएं आम लोगों के लिए सस्ती रहें। पीयूष गोयल ने 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई जो ‘भारत चावल’ बेचेंगी और पांच लाभार्थियों को पांच किलो के पैक भी वितरित किए।

एजेंसियां चावल को पांच किलो और 10 किलो के पैक में पैक कर बेचेंगी। ‘भारत चावल’ को आप मोबाइल वैन और फिजिकल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। चावल को ई-कॉमर्स मंच के जरिये भी बेचा जाएगा। मंगलवार यानी 6 फरवरी से देशभर में ‘भारत चावल’ की बिक्री शुरू हो चुकी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें