हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मऊ भंडार घाटशिला प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय
जमशेदपुर:भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यादवेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में यूरेनियम मजदूर संघ, जादूगोड़ा कार्यालय में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सुरदा माइंस के अंतर्गत आर के अर्थ रिसोर्स इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कार्य करने वाले चालक एवं हेल्पर की मुख्य समस्याएं जैसे समय में वेतन न मिलना, 8 घंटे से अधिक ड्यूटी कराना, ई एस आई एवं पी एफ का लाभ न देना मुद्दों पर बैठक की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों को भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला मंत्री के द्वारा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मऊ भंडार घाटशिला प्रबंधक को एक ज्ञापन दिया जाएगा।

इसकी प्रतिलिपि सहायक लेबर कमिश्नर चाईबासा को भी देना है इस बैठक में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह ,जिला संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह, यूरेनियम मजदूर संघ महामंत्री मुरली मनोहर राव, घाटशिला कॉपर मजदूर संघ महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह ,प्रदेश लीगल एडवाइजर हरेश्वर सिंह, पुष्पराज, तारक एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।








