---Advertisement---

गारू से मोरवई तक रोड निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

On: October 8, 2024 1:47 PM
---Advertisement---


निरंजन प्रसाद

गारू (लातेहार): मंगलवार को पथ प्रमंडल विभाग मद से गारू से मोरवई तक 37 किलोमीटर आर क्यूपि रोड का पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर सहायक अभियंता कनीय अभियंता,संवेदक व स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। वही दूसरी और गारू प्रखण्ड के बारेसाँड मे पीडब्ल्यूडी रोड से बूढ़ा पहाड जाने वाले रास्ते में टेटूक नाला व बूढ़ा नदी पर पुल निर्माण कार्य का भी पथ प्रमंडल लातेहार मद से भूमि पूजन कर शुरुआत की गईं।

बता दें कि ग्रामीणों की ओर से पुल की मांग वर्षो से की जा रही थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित था। क्षेत्रीय विधायक का प्रयास सराहनीय रहा, इससे लोगों में आज काफी खुशी का माहौल देखी गई। इस दौरान सहायक अभियंता ने बताया कि सड़क व पुल निर्माण कार्य समय अवधि पर पूरा कर लिया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी बताया। सहयोग से ही विकास के गति में रफ्तार आएगी। सड़क निर्माण प्रारंभ के दौरान काफ़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now