---Advertisement---

गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रुपए रिश्वत लेते मुखिया को रंगे हाथों दबोचा

On: June 7, 2024 7:44 AM
---Advertisement---

गिरिडीह: सरकारी दफ्तरों और योजनाओं में भ्रष्टाचार बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार (6 जून) को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जमुआ प्रखंड़ के चरघरा पंचायत के मुखिया, महावीर दास को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मुखिया ने अबुआ आवास योजना के लाभुक से रिश्वत की डिमांड की थी। जिसकी सूचना मिलने पर एसीबी ने मुखिया को रंगे हाथों धर दबोचा।

फोटो : महावीर दास (मुखिया)

जानकारी के अनुसार, मुखिया ने सिमराटांड़ गांव की रहने वाली मुनिया देवी से अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की राशि नहीं दे पाने के कारण मुन्नी देवी का अबुआ आवास योजना पास नहीं हो रहा था। मुनिया देवी ने एसीबी धनबाद की टीम को इसकी सूचना दी। एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और मुखिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।


ऐसे हुई मुखिया की गिरफ्तारी

गुरुवार को दोपहर मुखिया महावीर दास महिला मुनिया देवी से रिश्वत की राशि लेने के लिए जमुआ के कैनरा बैंक के समीप स्थित एक दुकान में बैठा था। इसी बीच महिला वहां पहुंची और बैंक से 8 हजार रुपए निकाल कर सीधे मुखिया के हाथों में दे दिया। जैसे ही मुखिया ने महिला से 8 हजार रुपए लिये, सादे लिबास में मौके पर पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार