---Advertisement---

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रांची के सदर सीओ घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: January 2, 2025 1:07 PM
---Advertisement---

रांची: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी दौरान रांची एसीबी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए रांची सदर के सीओ मुंशी राम को घूस लेते गिरफ्तार किया है। इसके बाद मुंशी राम को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर मुख्यालय आ गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है, एसीबी को सूचना मिली थी की जमीन संबंधित काम को लेकर मुंशी राम वादी से घूस की मांग कर रहे थे, जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं थे। इसकी शिकायत एसीबी से की गई थी। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, इस दौरान घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई। जिसके बाद एसीबी ने सीओ को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

क्रोमा की ‘फेस्टिव मेगा डील्स’ में कीमतों में 70 प्रतिशत तक की भारी कटौती

रांची में अब प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन