---Advertisement---

एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: February 19, 2026 4:50 PM
---Advertisement---

लंदन: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आया था। यह कार्रवाई उनके 66वें जन्मदिन के दिन हुई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को पूर्वी इंग्लैंड स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फ़ार्म पर छह बिना नंबर की पुलिस कारें पहुंचीं और सादे कपड़ों में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बर्कशायर और नॉरफॉक में कुछ जगहों पर तलाशी भी ले रही है। बीबीसी के मुताबिक, बीते सप्ताह एंड्रयू के खिलाफ थेम्स वैली पुलिस को पद के दुरुपयोग को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

एपस्टीन फाइल्स में कथित तौर पर कुछ तस्वीरें और ईमेल्स सामने आए हैं, जिनसे एंड्रयू पर लगे आरोप और गंभीर होते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि जब एंड्रयू ब्रिटेन के ट्रेड एनवॉय के तौर पर कार्यरत थे, उस दौरान उन्होंने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को कुछ गोपनीय सरकारी दस्तावेज भेजे थे। इन्हीं आरोपों के चलते एंड्रयू ने अक्टूबर 2025 में ड्यूक ऑफ यॉर्क का टाइटल छोड़ने का ऐलान किया था।

बीते सालों में एंड्रयू एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर एंड्रयू विवादों में रहे हैं। लंबी जांच के बाद उनसे राजकुमार की उपाधि वापस ले ली गई थी। साथ ही उन्हें रॉयल लॉज हवेली खाली पड़ी थी। उस समय बंकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि उन्हें आगे से एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के नाम से संबोधित किया जाएगा।

एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने किसी तरह की गलत गतिविधि से इनकार किया है। हालांकि, नई फाइल्स में सामने आए कथित साक्ष्यों- तस्वीरों और ईमेल्स को लेकर जांच एजेंसियों की सख्ती बढ़ने की बात कही जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी समेत 25‌ कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट

अमीर राज्यों की रेस में टॉप पर महाराष्ट्र, झारखंड ने कटाई नाक; भारत के सबसे अमीर और गरीब राज्य की तुलना देख हो जाएंगे हैरान

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत